लॉकडाउन 1.0 से 4.0 तक में लोगों को सुरक्षित रखने के साथ पुलिस बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरत रही है। साथ ही नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए कार्रवाई की गई। इन दो माह में पुलिस आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन में कितनी सख्त रही। लॉकडाउन के चौथे चरण में पुलिस ने 23 मई तक 9931 वाहनों के चालान काट 43 लाख 38 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला है। पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि डीआईजी अशोक कुमार के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर को कोरोना से सुरक्षित रखने व लॉकडाउन 4.0 में भी बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर रही है। लाॅकडाउन 1.0 से 4.0 तक लगातार अभियान चलाते 443 मामलों में 593 लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस की टीम लोगों को बिना मास्क लगाए बेवजह घरों से नहीं निकालने को लेकर जागरूक कर रही है।
376 केस में 478 लोग गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर झज्जर पुलिस अब तक 376 केस दर्ज कर चुकी है। इनमें 478 लोगों को गिरफ्तार किया। डीआईजी अशोक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार लॉकडाउन की ड्यूटियों में तैनात जवानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। नाकाें व अन्य ड्यूटियों पर तैनात पुलिस के जवानों को एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने व लगातार सेनिटाइज करने बारे में जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
बेवजह घरों से बाहर न निकलें
^बेवजह सड़काें पर घूम रहे लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। लोगों से अपील है कि सब घरों में ही रहें। बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। -अजयाब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A67zkk
via IFTTT