महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर 16 श्रमिकों की ट्रेन से कटकर मौत होने के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट है। प्रवासी श्रमिकों को रेल लाइन से पैदल निकलने से रोकने के लिए आदेश जारी होते ही अम्बाला-सहारनपुर के बीच कई जगह नाकेबंदी कर दी गई।
जीआरपी व आरपीएफ सहित सिविल पुलिस ने रेलमार्ग पर 5 जगह नाके लगा दिए हैं। वहीं ट्रैक मैन को भी रेलवे ट्रैक पर आने-जाने वालों को रोकने के लिए अलर्ट किया है। आरपीएफ इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर पुल, बाईपास पुल, केसरी, मुस्तफाबाद, कलानौर समीप नाके लगाए हैं। इसमें जीआरपी व सिविल सर्विस भी संयुक्त रूप से प्रवासियों को रेलवे ट्रैक से निकलने से रोकने की कार्रवाई कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35OZpZH
via IFTTT