सिविल अस्पताल में अब ज्यादातर टेस्ट फ्री होंगे

जो मरीज सिविल अस्पताल में अपना इलाज कराते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। अस्पताल में जिन टेस्ट की फीस ली जाती थी, उनमें से ज्यादातर को फ्री कर दिया गया है। ट्विन सिटी के सिविल अस्पतालों में जो टेस्ट होते हैं उनमें से कुछ टेस्ट पहले से फ्री किए हुए थे, लेकिन कुछ टेस्ट की फीस ली जाती थी। लॉकडाउन के चलते सरकार ने फैसला लिया और सिविल अस्पतालों में होने वाले कुछ और टेस्ट को फ्री कर दिया है। इनमें लीवर, खांसी, मलेरिया व अन्य टेस्ट शामिल हैं। सिटी सिविल में 6 ऐसे टेस्ट हैं जिनके लिए फीस ली जाएगी। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हेल्थ राजीव अरोड़ा की ओर से अधिसूचना जारी हुई है।

यह टेस्ट किए गए फ्री
क्लीनिकल पैथोलॉजी: टेस्ट की फीस 50 रुपए थी, अब फ्री होगा। आईएनआर के 25 रुपए तथा सीमन एनालाइज के 20 रुपए फीस के रूप में लिए जाते रहे हैं।
बायो केमिस्ट्री टेस्ट: इस टेस्ट को भी बिल्कुल फ्री कर दिया गया है। इसमें लिपिड प्रोफाइल के 100 रुपए, एस एनालाइज के 20 रुपए, टोटल प्रोफाइल के 30 रुपए फीस ली जाती थी।
सेरोलॉजी टेस्ट: पहले 25 रुपए फीस थी, अब फ्री होगा।
माइक्रोबायोलॉजी टेस्ट: अभी तक ब्लड कल्चर के 50 रुपए तथा यूरीन कल्चर की फीस 50 रुपए ली जाती थी। अब फ्री होंगे।

इन टेस्ट की ली जाएगी फीस

गजट नोटिफिकेशन के अनुसार 71 टेस्ट की फीस रखी गई है, लेकिन सिटी के सिविल अस्पताल में सिर्फ तीन ऐसे टेस्ट हैं जो होते हैं। इनमें पीटीटी-के टेस्ट की 60 रुपए, एचबी एआईसी के 100 रुपए, विटामिन डी के 400 रुपए, पस, सीमन, स्टूल तथा सीएसएफ कल्चर के 50 रुपए प्रति टेस्ट, 2 डी ईकोकार्डियोग्राफी के 200 ( यह मशीन अभी आई है), एबीजी अलांग विद इलेक्ट्रोलाइट्स के 100 रुपए (मशीन अभी आई है), सीटी एमआरआई की पीपी मोड़ पर चलाया जा रहा है, जिसके रेट अलग से रखे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zux09S
via IFTTT