शहजादपुर के साईं फिलिंग स्टेशन पर फायरिंग कर कर्मचारी से लूट का प्रयास

शहजादपुर के साईं फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार देर रात पेट्रोल डलवाने आए बाइक सवारों ने पंप के कर्मचारी से लूट का प्रयास किया। कर्मचारी को लोहे की रॉड से घायल करने के बाद आरोपियों ने फायरिंग भी की और फरार हो गए। घायल तारा चंद को शहजादपुर के अस्पताल में लाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक ताराचंद के बयान नहीं हो पाए थे। इसलिए यह साफ नहीं हो पाया कि लूट हुई या नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Trying to rob the employee by firing at Sai Filling Station in Shahzadpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A3NcUS
via IFTTT