लाॅकडाउन से बंद पड़े एसडी सभा के प्रोजेक्ट्स फिर शुरू

लाॅकडाउन के चलते बंद पड़े कंस्ट्रक्शन के काम शुरू करने की सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सनातन धर्म सभा ने भी अपने प्राेजेक्ट्स पर काम शुरू करवा दिया है। बीसी बाजार में आधुनिक धर्मशाला का निर्माण कार्य दाेबारा शुरू हाे गया है, जबकि हिल राेड पर सनातन धर्म मंदिर का जीर्णोद्धार शनिवार से शुरू हाे जाएगा। जनरल सेक्रेटरी सुधीर विंदलस ने बताया कि सभा रेजिमेंट बाजार में आधुनिक सुविधाओं से लैस धर्मशाला का निर्माण करवा रही है। लगभग 70 लाख की लागत में बनने वाली इस धर्मशाला में बेहतरीन सुविधाएं हाेंगी और कमराें में अटैच बाथरूम हाेंगे। 3 मंजिला इस धर्मशाला में 200 व्यक्तियाें के लिए हाॅल की सुविधा, किचन आदि भी हैं। पूरी धर्मशाला में फिनिशिंग का काम चल रहा है। लेटेस्ट टेक्नाेलाॅजी व सीसीटीवी हाेंगे। लगभग 3 महीने के अंदर यह तैयार हाे जाएगी। उन्होंने बताया कि कच्चा बाजार में स्थित एसडी धर्मशाला के नीचे बनी दुकानें व बीपीएस प्लेनेटाेरियम के पास बनी दुकानें जाे किराए पर दी हुई हैं, लाॅकडाउन के कारण उन दुकानदारों का 2 महीने का किराया माफ कर दिया गया है।

लाॅकडाउन खुलने पर एसडी कन्या महाविद्यालय में शिफ्ट हाेगा पंजाबी माेहल्ले का स्कूल

एसडी सभा ने बीपीएस प्लेनेटाेरियम के पास आधुनिक सुविधाओं से लैस एसडी कन्या महाविद्यालय का निर्माण करवाया है। स्कूल खुलने के बाद पंजाबी माेहल्ले में स्थित पुराने स्कूल काे यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही मुरलीमल एसडी इंडस्ट्रियल स्कूल फाॅर वुमन भी शुरू हाे चुका है। लॉकडाउन के बाद यहां सिलाई की क्लासेज शुरू की जाएंगी।

2 महीले से बंद था हिल राेड केमंदिर के जीर्णोद्धार का काम

शहर के बीचाेंबीच हिल राेड पर स्थित सनातन धर्म मंदिर का पिछले साल जीर्णोद्धार शुरू किया गया था। लॉकडाउन की वजह से 2 महीने से काम बंद पड़ा था, लेकिन शनिवार से काम दाेबारा शुरू हाे जाएगा। गौरतलब है कि 3 कराेड़ की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार हाेने में ढाई साल लगेंगे। यह मंदिर जयपुरी शैली के अाधार पर बनाया जा रहा है। खास जयपुर के आर्किटेक्ट इसके लिए काम पर लगे हुए हैं।

एसडी सभा अब जल्द ही कच्चा बाजार की सनातन धर्मशाला काे रेनोवेट करने का काम शुरू कराने वाली है। लगभग 40 साल पुरानी यह धर्मशाला जर्जर हालत में है। सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसकाे भी दाेबारा से बनवाया जाए ताकि यह लाेगाें के काम आ सके। इसे बनाने में लगभग 20 लाख का बजट तैयार किया गया है। साथ ही रामबाग श्मशान घाट में महिलाओं व पुरुषों के लिए बाथरूम का निर्माण कार्य भी सभा करवाने वाली है। इसके लिए नक्शा तैयार हाे चुका है व 10 लाख की लागत से यहां यह प्रोजेक्ट शुरू हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसडी संस्था करवा रही सनातन धर्म मंदिर का जीर्णाेद्धार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gf86RS
via IFTTT