हनुमान कॉलोनी में स्वच्छ पानी की सप्लाई नहीं होेने पर लोगों ने की विभाग के खिलाफ नारेबाजी

रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित हनुमान कॉलोनी में लोगों को पीने के लिए शुद्ध व साफ पानी नहीं मिल रहा। इससे खफा लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि वे दूसरी कॉलोनियों से पीने का पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। एेसे हालात 3 दिन से बने हुए हैं। राजकुमार, अशोक, विजय, तलविंदर, बलबीर व पवन ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल सप्लाई बस स्टैंड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल से हो रही है। कॉलोनी में मात्र 40 घरों तक पानी पहुंच रहा है, जिसका प्रेशर काफी कम है। लाेगाें ने बताया कि कई बार ट्यूबवेल आॅपरेटर को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

पब्लिक हेल्थ के एसडीओ गुरदीप सिंह ने कहा कि कॉलोनी के आसपास पानी निकासी के लिए नाले का काम चल रहा है। जेसीबी खुदाई कर रही है, जिस कारण पानी की सप्लाई के पाइप टूट जाते हैं। उनको जोड़ा जा रहा है। जल्द ही पीने के पानी की व्यवस्था करवा दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People shouted slogans against the department for not supplying clean water in Hanuman Colony


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WZpMJH
via IFTTT