जिले में लगातार चल रहा ओवरलोडिंग का खेल

लॉकडाउन में सरकार ने मालवाहक वाहनों को एक जगह से दूसरी जगह माल भेजने की रियायत दी थी। लेकिन क्रैशरों से निकलने वाले ट्रक निर्धारित सीमा से अधिक निर्माण सामग्री ले जा रहे है। जिससे सड़कों को नुकसान होने के साथ ही जनता के लिए भी घातक है। दादरी चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर लॉक डाउन में निर्माण सामग्री की ढुलाई की मिली छूट का डंपर और ट्रक चालकों द्वारा नाजायज फायदा उठाया जा रहा है। जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

पिछले कुछ दिनों से दादरी चंडीगढ़ मुख्य मार्ग से ओवर लोडिंग वाहन प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर आसानी से निकल जाते है। इन वाहनों को कोई भी रोकने टोकने वाला नहीं है। अधिकतर ओवरलोडिंग वाहन देर रात से सुबह के समय निकलते है। इस समय पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं होता है। ओवरलोडिंग वाहनों से जहां सड़कों की हालत खराब हो रही है। वहां पर दूसरी ओर ऐसे वाहनों की चपेट में आने से लोग अपनी जान गवां रहे है। मुख्य मार्ग से रेत, रोड़े और भारी पत्थरों को निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में भरा जाता है। जिससे निर्माण सामग्री वाहन चलते समय अन्य वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों पर गिरने की संभावना बनी रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The game of overloading is going on continuously in the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZTGJXt
via IFTTT