गांव मंदौली निवासी एक महिला के दोस्त ने ही गूगल एप के माध्यम से धोखाधड़ी कर 88 हजार 250 रुपये बैंक अकाउंट से निकाल लिए गए। गांव मंदौली निवासी उमा कुमारी ने झोझू कलां पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में एसबीआई कार्ड कंपनी में कार्य करती है। उसके एक दोस्त संजय ने उसके मोबाइल पर फोन किया और कहां कि उसके गूगल अकाउंट में पैसे नहीं आ रहे है। तो आप अपना गूगल अकाउंट बतां दें ताकि वह अपने दोस्त से पैसे गूगल अकाउंट में डाल सकें। ऐसे में धोखाधड़ी करते हुए आरोपी ने एचडीएफसी के अकाउंट से 88 हजार 250 रुपये निकाल लिए।
झोझू कलां पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित उमा कुमारी ने बताया कि उसके एक दोस्त ने उसके पास फोन कर गूगल अकाउंट में पैसे डालने की बात कहीं। जिसके बाद दूसरे नंबर से फोन आया और अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी।
अकाउंट के बारे में जानकारी देते ही उसके एचडीएफसी बैंक के अकाउंट से 88 हजार 250 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित महिला ने उक्त लोगों के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dkORUV
via IFTTT