एक्स रे संचालक को मिला धमकी भरा पत्र, जांच शुरू

सिविल अस्पताल के सामने जटासरा एक्स रे व मेडिकल स्टोर संचालक को शनिवार दोपहर धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म और बच्चों को मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत तुरंत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
लोहारू रोड स्थित जटासरा एक्स रे व मेडिकल स्टोर संचालक जीतेंद्र जटासरा शनिवार को अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसे डाक द्वारा भेजा एक पत्र मिला। जिसे खोल कर देखा गया तो उसे पढ़ने के बाद होश ही उड़ गए। पत्र में लिखा था कि मिस्टर जीतेंद्र जटासरा ओपन वार्निंग है अपनी वाइफ को रेप और बच्चों की लाइफ सेव कर सकता है तो कर ले। पोल्टिशियनों व प्रशासन से टकराने का नतीजा देख लेना… ओपन चैलेंज है। यह पढ़कर जीतेंद्र जटासरा तुरंत सिटी थाना प्रभारी तेलूराम से मिला और धमकी मिलने की शिकायत सौंपते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XfpFJT
via IFTTT