चंपापुरी व कपूरी जलघर में पहुंचा नहरी पानी

पिछले एक माह से शहर में पेयजल किल्लत झेल रहे लोगों को रविवार से सुचारू रूप से पेयजल सप्लाई मिलने लगेगी। क्योंकि लोहारू कैनाल में 750 क्यूसिक पानी पहुंचने के साथ ही चंपापुरी व कपूरी के मुख्य जलघर भरने शुरू कर दिए हैं। जिनसे तीसरे दिन की बजाय अब रविवार से हररोज पेयजल सप्लाई मिलेगी। इससे शहरवासियों की परेशानी भी दूर होगी और आर्थिक नुकसान से भी छुटकारा मिलेगा।


खारे की जगह मिलेगा मीठा पानी : पिछले दस दिन से शहर में पेयजल सप्लाई देने वाले चंपापुरी व कपूरी जलघर के टैंक खाली हो गए थे। ऐसे में बोरिंग का पानी टैंकों में डालकर शहर के अंदर सप्लाई किया जा रहा था। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 3 बाेरिंग कपूरी जलघर तो 6 बोरिंग चंपापुरी जलघर में लगाए हुए हैं। लेकिन अब नहरी पानी टैंकों में डाला जा रहा है। जिससे रविवार को ही मीठे पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

डिमांड से आधी क्षमता के हैं रिजर्व टैंक

शहर के 60 प्रतिशत हिस्से में चंपापुरी जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। वहीं 40 प्रतिशत हिस्से में कपूरी जलघर से सप्लाई होती है। चंपापुरी जलघर में सीधे लोहारू कैनाल से पानी डाला जाता है। वहीं कपूरी जलघर में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी से पानी भरा जाता है। चंपापुरी व कपूरी जलघर की क्षमता 3700 लाख लीटर है जबकि शहर की आबादी के आधार पर डिमांड 7400 लाख लीटर है। इसी डिमांड को पूरा करने के लिए दोनों जलघरों में बोरिंग का पानी डालता रहता है।

पानी के टैंकर खरीदने से हो रहा था शहरवासियाें को नुकसान

शहरवासियों को पानी की किल्लत होने के कारण तीसरे दिन सप्लाई का पानी मिल रहा था। ऐसे में गर्मी के समय पानी की खपत भी बढ़ जाती है। जिस कारण लोगों को पानी के टैंकर खरीदकर अपना काम चलाना पड़ रहा है। एक टैंकर करीब साढ़े 3 सौ से 400 रुपये का मिलता है। ऐसे में लोगों को परेशानी के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था।

रविवार से मीठे पानी की सुचारू रूप से होगी सप्लाई: जेई

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सतवेंद्र सिंह ने कहा कि नहरी पानी आ गया है। जिससे जलघर के टैंक भरे जा रहे हैं। रविवार से शहर में हररोज समय अनुसार पेयजल सप्लाई दी जाएगी। हमने जलघर के टैंक भरने के लिए बिजली निगम से भी बिजली सप्लाई सुचारू रखने के लिए डिमांड की हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Noise water reached the Champapuri and Kapuri waters


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gzBfaq
via IFTTT