रेलवे श्रमिकाें काे उनके घर तक पहुंचाने के लिए जहां स्पेशल श्रमिक ट्रेन चला रहा है। वहीं यात्रियाें काे टिकट रिफंड में भी रेलवे ने तेजी लाई है। यात्रियाें काे रिफंड करने के मामले में बीकानेर डिविजन में रेलवे अधिकारियाें ने समीक्षा कराई। बीकानेर रेलवे स्टेशन ने मात्र 9 दिन में 15 लाख से अधिक यात्रियाें काे रिफंड कर डिविजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हिसार रेलवे स्टेशन ने 6 लाख काे रिफंड कर दूसरा जबकि भिवानी ने 4 लाख काे रिफंड वापस कर तीसरा स्थान पाया है। जबकि पूरे बीकानेर डिविजन की यदि बात की जाएं ताे 22 से 30 मई तक अब तक करीब 30 लाख यात्रियाें काे रिफंड वापस दिया जा चुका है।
समीक्षा रिपाेर्ट उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक काे भेजी गई है। दरअसल, लाॅकडाउन चल रहा है। पहले से ही टिकट बुक कराने वाले यात्रियाें काे रिफंड देने के लिए रेलवे ने तीन माह का समय दिया था। हालांकि पहले यह समय टिकट बुक कराने से 30 दिन के अंदर लेने का था।
मगर लाॅक डाउन के कारण समय बढ़ाकर तीन माह कर दिया गया था। पिछले 9 दिन से लगातार रेलवे से रिफंड पाने वालाें की संख्या में बढाेतरी हाे रही है। रिफंड देने के मामले में जहां बीकानेर प्रथम, हिसार द्वितीय तथा भिवानी तीसरे स्थान पर आया है। वहीं 3 लाख का रिफंड देकर गंगानगर रेलवे स्टेशन चाैथे जबकि 95 हजार का रिफंड देकर फतेहाबाद पांचवे स्थान पर है। हालांकि अभी रिफंड देने का सिलसिला जारी है।
डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्वत का कहना है कि यात्रियाें काे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हाेने दी जाएगी। अभी तक बीकानेर रिफंड देने के मामले में सबसे आगे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XhxMFN
via IFTTT