प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार को प्री-मॉनसून की अच्छी बारिश हुई। करनाल में 47.8 मिलीमीटर पानी बरसा। 24 घंटे में प्रदेशभर में औसतन 5.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की वजह से दिन का पारा कई जिलों में सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया है। करनाल में यह 34 डिग्री पर आ गया।
हालांकि, दोपहर बाद उमसभरी गर्मी रही। उल्लेखनीय है कि 1 से 22 जून तक 37.8 मिमी. बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, माॅनसून भी तेजी पकड़ गया है। 23 जून को यह उत्तर प्रदेश के बाकी इलाकों के साथ उत्तराखंड पहुंचेगा। 24 जून को इसके हरियाणा में दस्तक देने के आसार हैं। अगले 23 जून को भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 24 व 25 जूनको भारी बारिश की संभावना है।
हिसार। शहर में सेामवार काे 12.7 एमएम बारिश हुई, जिससे दिन व रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 काे मानसून दस्तक देगी। इस दिन तेज बारिश के आसार हैं। माैसम 28 जून तक परिवर्तनशील रहेगा। वहीं बारिश के कारण बिजली लाइनाें में कई जगह फाल्ट आ गया। जिसके कारण कई एरिया में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। जिसके चलते कई जगह पेयजल की सप्लाई भी प्रभावित हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g0g4xl
via IFTTT