प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब सरकारी महकमों के बाद बैंकों में पैर पसार रहा है। फरीदाबाद में नगर निगम मुख्यालय के बाद कोरोना ने अब सीएमओ आफिस में दस्तक दे दी है। यहां काम करने वाले दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इससे सीएमओ आफिस दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जिले में कोरोना का कहर जारी है। यहां मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की जान चली गई।
अम्बाला में कोरोना के 10 नए केस आए। जिनमें कैंट से 7, सिटी से 2 व शहजादपुर से 1 केस है। कैंट में चार केस पहले से पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट वाले हैं जबकि तीन की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है। सिटी में एक स्क्रीनिंग के दाैरान पॉजिटिव मिला ताे दूसरा डायलिसिस पर चल रहा किडनी पेशेंट है। शहजादपुर के भालमाजरा गांव में पहले से काेराेना संक्रमित की काेराेना चेन में एक नाबालिग पेशेंट मिला है। रामबाग रोड स्थित पुलिस क्वार्टर में रहने वाले कैंट एडीजीपी कार्यालय के 37 वर्षीय पुलिस कर्मी के बाद अब उनकी 31 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
पुलिस कर्मी 18 जून को कोरोना पॉजिटिव मिला था। यह कर्मचारी पहले यमुनानगर से अप डाउन करता था। इस कर्मचारी की 20 अप्रैल से 5 मई तक यमुनानगर के कलानौर नाके पर ड्यूटी थी। इसके 8 जून को एडीजीपी कार्यालय में जॉइन कर लिया था। हालांकि, 12 जून से वह क्वार्टर पर ही था। जिसने 15 व 18 को रोटरी अस्पताल में अपनी मां को चेक कराया था। इसके अलावा ईसीएचएस अस्पताल में 5 व 6 नंबर कमरे में गया था।
कैंट पीएनबी में फॉरन एक्सचेंज सेक्शन देखने वाली महिला कर्मचारी के बाद अब लोन सेक्शन देखने वाला 31 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह कर्मी रामनगर का रहने वाला है। महिला कर्मचारी 19 जून को पॉजिटिव मिली थी। युवक के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी है। पत्नी सहारनपुर के यूनाइटेड बैंक में जॉब करती है और अपडाउन करती हैं।
अभी तक 2411 लोग हो चुके हैं कोराेना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 20357 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए। इनमें से 17718 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है। 176 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 2411 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 498 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 798 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक सीएमओ आफिस में कार्यरत कर्मचारियों का पिछले दिनों कोरोना टेस्ट कराया गया था। बताया जाता है रविवार को इनमें दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इस बात की जानकारी मिलते ही आफिस में हड़कंप मच गया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ आफिस काे सील कर दो दिन के लिए बंद कर उसे सैनिटाइज कराया गया। यह भी कहा जा रहा है कि कोविड 19 के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डा. रामभगत ने खुद को होम क्वारेंटीन कर लिया है। सीएमओ आफिस के बाहर कोविड 19 का पोस्टर चस्पा कर दिया गया है।
गुड़गांव: 24 दिन बाद सबसे कम केस मिले, दो लोगों ने दम तोड़ा
कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। रविवार को 600 से अधिक सेम्पल में से सोमवार को मात्र 85 केस ही पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि दो लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को पॉजिटिव मिले 85 पॉजिटिव केस की तुलना में 102 पेशेंट रिकवर होकर घर भेज दिए गए हैं। इसके अलावा पिछले छह दिन से 200 से कम ही केस सामने आए हैं, जिससे माना जा रहा है कि कोरोना का संक्रमण कुछ कम हुआ है।
हालांकि सबसे अधिक संक्रमण के केस नगर निगम के जोन वन में मिले हैं, जहां सोमवार को 14 नए केस मिले हैं और कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 1326 हो गए हैं। गुड़गांव में कोरोना वायरस के जून महीने में तेजी से केस सामने आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3elvR9k
via IFTTT