जल जीवन मिशन के तहत हर गांव में प्रत्येक घर को वर्ष 2022 तक पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले यह लक्ष्य 2024 तक पूरा करना था, लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 तक जिले के प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में लगभग 18 करोड़ रुपए की राशि खर्च कर 82 गांवों के घरों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति को 55 लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध होगा।
जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्य योजना के तहत इस पर काम किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में जल एवं सीवरेज कमेटियों का गठन किया जा चुका है। इन कमेटियों में महिलाओं की संख्या पुरुष सदस्यों की संख्या के बराबर होनी चाहिए। जिले के 67 ऐसे गांव हैं, जिनकी कमेटियों में महिलाओं की संख्या निर्धारित मात्रा से कम है। इन गांवों की कमेटियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर आधी की जाएगी।
पानी का कनेक्शन 500 रुपए की राशि एक मुश्त देकर लिया जा सकता है। इस मिशन के तहत लोग चाहे तो पानी के बिल के साथ दस रुपए की राशि अदा कर भी कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंचाने के लिए गांव में जो कुल राशि खर्च होगी, उसका 90 प्रतिशत हिस्सा सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा अाैर बाकी दस प्रतिशत राशि का सहयोग ग्राम पंचायतों से लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत शहरों की तर्ज पर गांव के प्रत्येक घर को पानी कनेक्शन मिलेगा। प्रत्येक पानी कनेक्शन पर टूंटी होगी। इससे पानी के व्यर्थ बहने पर अंकुश लगेगा और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
ग्राम पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित
जो ग्राम पंचायतें शत-प्रतिशत घरों में पानी के वैध कनेक्शन करवाएंगी, उन्हें गणतंत्र दिवस/स्वतंत्रता दिवस समारोह जैसे बड़े कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा। दो हजार की आबादी तक की ग्राम पंचायतों 20 हजार, तीन हजार आबादी वाली ग्राम पंचायतों को 30 हजार, चार हजार आबादी वाली गांव की ग्राम पंचायतों को 40 हजार रुपए अाैर इससे अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को 50 हजार रुपए की राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
डीसी ने बैठक में दिए निर्देश
जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों की बैठक डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने अपने कार्यालय में ली और अधिकारियों को इस पर बेहतर काम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता राजेन्द्र सिंह जांगड़ा, बीडीपीओ देवराज डांगी, कार्यकारी अभियंता एवं जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य सचिव संजय, कार्यकारी अभियंता हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह व रणधीर मताना उपस्थित रहे।
जल जीवन मिशन के तहत दिए गए पानी कनेक्शनों का ब्याेरा
- जिले में प्रथम चरण में पानी कनेक्शन का रखा गया लक्ष्य : 83577
- अब तक हुई लक्ष्य प्राप्ति : 68698
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cu2q6V
via IFTTT