रैली में फिट घोषित उम्मीदवारों की 30 अगस्त को होगी सामान्य प्रवेश परीक्षा

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से बीते फरवरी माह में स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित करवाई गई भर्ती रैली में मेडिकल फिट उम्मीदवारों के लिए 30 अगस्त 2020 को सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालयके भर्ती निदेशक कर्नल रतनदीप खान ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से इस लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। लिखित परीक्षा के लिए भर्ती कार्यालय द्वारा भर्ती के दौरान फिट घोषित किए गए उम्मीदवारों को जारी किए गए एडमिट कार्ड जमा करवाने होगें तथा नए एडमिट कार्ड प्राप्त करने होगें।

जिला रोहतक के उम्मीदवार 17 अगस्त, जिला झज्जर के उम्मीदवार 18 अगस्त, जिला सोनीपत के उम्मीदवार 19 अगस्त तथा जिला पानीपत के उम्मीदवार 20 अगस्त को स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय रोहतक से नए एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Candidates declared fit in the rally will have general entrance examination on 30 August


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YJsqTt
via IFTTT