(मनोज कुमार)प्रदेश में कोरोनावायरस के गुरुवार को 367 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 12,585 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है। फरीदाबाद में 3, सोनीपत में 2, गुड़गांव, करनाल में 1-1 मरीज की जान गई। इससे मौतों का आंकड़ा 207 हो गया है। 455 लोग ठीक होकर लौटे हैं। इससे ठीक होने वालों की संख्या 7380 हो गई है। राहत की बात यह है कि राज्य में 12 दिन बाद 24 घंटे में 400 से कम नए लोग संक्रमित हुए हैं।
इससे पहले 12 जून को 375 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार रोजाना 400 से ज्यादा मरीज मिल रहे थे। वहीं, 19 दिनों में मरीजों के डबलिंग रेट में भी दोगुना से ज्यादा का सुधार आया है। 7 जून की स्थिति के अनुसार, उस वक्त राज्य में 6 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही थी। अब 13 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं। प्रदेश में एक ही दिन में 16 जून को सबसे ज्यादा 571 मरीज मिले थे। गुरुवार को 5225 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, 4168 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
प्रदेश में 7 जून से अब तक का ट्रेंड
- राहत वाले आंकड़े : तब 6 दिन में दोगुने हो रहे थे मरीज, अब 13 दिन लग रहे- राज्य में पिछले 19 दिनों में हरियाणा में हालांकि कुछ राहत देने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं।रिकवरी रेट उस वक्त निचले स्तर पर 33.14 फीसदी पर थी। इसमें अच्छा सुधार हुआ है। अब 59.33 हो गई है। टेस्टिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। 7 जून तक प्रति 10 लाख 5748 लोगों की जांच हुई थी। अब प्रति 10 लाख पर 9345 लोगों की जांच हो चुकी है।
- चिंताजनक आंकड़े : मृत्यु दर 1.59% व पॉजिटिव केसों की दर 5.38% हुई-राज्य में पॉजिटिव रेट के साथ मृत्यु दर बढ़ी है। 19 दिनों में पॉजिटिव रेट 3.15% से बढ़कर 5.38% पर पहुंची है। मृत्यु दर 7 जून को 0.63% थी। उस वक्त तक 28 लोगों की जान गई थी। अब मृत्यु दर 1.59% पर होने के साथ मौतों का आंकड़ा 207 पर पहुंच गया है।
यहां मिले नए मरीज : फरीदाबाद में 143, गुड़गांव 89, सोनीपत में 35, भिवानी में 24, करनाल में 13, पलवल में 10, झज्जर, हिसार, रोहतक में 7-7, जींद में 6, पानीपत में 5, कैथल में 4, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, चरखी दादरी, अम्बाला में 3-3, नूंह, कुरुक्षेत्र में एक-एक केस मिला है।
यहां ठीक हुए : फरीदाबाद में 191, गुड़गांव में 164, हिसार में 19, पलवल में 13, अम्बाला, फतेहाबाद में 11-11, भिवानी, पानीपत में 9-9, करनाल, नूंह में 8-8, झज्जर में 4, महेंद्रगढ़, सिरसा में 3-3, कैथल में 2 मरीज ठीक हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dyOLbM
via IFTTT