एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने बाइक सवार युवक से 407 ग्राम हेरोइन बरामद की है। युवक की पहचान खाबड़ा कलां निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी व हेरोइन तस्करी में संलिप्त दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने बताया है वह दिल्ली से हेरोइन लाता था और यहां पर उसका एक साथी सप्लाई करता था।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया की एएसआई सुरेंद्र सिहं के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टीम गांव खारा खेड़ी से भट्टूकलां रोड टी-प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान अग्रोहा की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार सामने पुलिस को देखकर अपनी बाइक को वापस मोड़ने लगा।
पुलिस ने शक के आधार पर उस युवक को मौके पर काबू कर लिया। पुलिस ने बाइक सवार के पिठु बैग की तलाशी लेने पर उसमें 407 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zxIHSJ
via IFTTT