6 मिनट में 5 बदमाश 4.09 लाख से भरा एटीएम पिकअप से उखाड़ ले गए, शनिवार देर रात करीब 2:40 बजे वारदात

समालखा में जीटी रोड पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को 5 नकाबपोश बदमाश शनिवार देर रात 2:40 बजे उखाड़कर ले गए। मशीन को रस्से से बांधकर पिकअप से उखाड़ा और लादकर ले गए। रविवार सुबह बिल्डिंग मालिक ने आधा शटर खुला देख अंदर चेक किया ताे मशीन नहीं थी। तब पुलिस व बैंक मैनेजर को सूचना दी। 5 बदमाश एटीएम केबिन और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। ब्रांच मैनेजर सुमित वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

छुट्‌टी वाले दिन बंद रहता है एटीएम: ब्रांच मैनेजर ने बताया कि समालखा में जीटी रोड पर बेनीवाल कॉम्प्लेक्स में यूनियन बैंक की ब्रांच है। इसके साथ ही एटीएम है। शुक्रवार शाम 5 बजे बैंक बंद करते समय एटीएम केबिन पर ताला लगाया था। सुबह 8:30 बजे बिल्डिंग के मालिक नरेश बेनीवाल को शटर आधा खुला हुआ दिखा। तब उन्होंने अंदर झांककर देखा तो मशीन गायब थी। एटीएम में 4 लाख 9 हजार रुपए थे।

सीसीटीवी में रात 2:02 बजेे पिकअप दिखी। फिर नकाबपोश बदमाशों ने शटर के ताले तोड़े। 2:34:50 बजेे 1 बदमाश ने पिकअप से रस्से से एटीएम बांधा। ड्राइवर से खींच लिया। 2:38:47 बजे छठवीं बार के जोर से झटके से एटीएम उखड़ गया। 3:50:01 बजे दो बदमाश अंदर आए और घसीटकर मशीन को लादा। 2:40:45 बजे भाग गए।

एटीएम के अंदर 11 जून को डाले थे 5 लाख रुपए
मैनेजर ने बताया कि 11 जून को ही एटीएम में 5 लाख रुपए कैश डाला था। कुछ कैश पहले से मौजूद रहा होगा। एक दिन में औसतन 70 से 80 हजार रुपए इस मशीन से निकलते हैं। पहले ये एटीएम आंध्रा बैंक का हुआ करता था। आंध्रा बैंक अप्रैल से यूनियन बैंक में मर्ज हो गई। अब ये एटीएम यूनियन बैंक का है।

नहीं हो रही गश्त, तीन दिन में एक लूट, दो चोरी
समालखा में पुलिस गश्त नहीं होने के कारण बदमाशों की मौज हो रही है। जहां एटीएम उखाड़ा गया, उससे करीब 200 मीटर दूर हरि ओम टायर्स शोरूम है। इस से बदमाश 12 जून की रात को लाखों के टायर चोरी करके ले गए थे। 13 जून को ढिंढार से बली रोड पर शराब ठेके पर गन पॉइंट पर दो बदमाशों ने लूटपाट की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2:38:47 बजे छठवीं बार के जोर से झटके से एटीएम उखड़ गया


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ftqkxL
via IFTTT