युवक ने तलाकशुदा महिला से रिवॉल्वर के बल पर किया रेप

थाना शहर यमुनानगर की एक कॉलोनी में रिवॉल्वर के बल पर युवक ने तलाकशुदा म‌हिला से रेप किया। आरोप है कि युवक चार माह तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा और फिर शादी से मुकर गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को धमकाया कि उसके कहे पर न चली तो उसके बेटे को दिल्ली में बेच देगा।

महिला से मारपीट व घर में तोड़फाेड़ कर आरोपी 12 हजार की नकदी व गहने ले गया। फिलहाल मामले में महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एक कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि अपने पति से अनबन के चलते तलाक हो गया था। इसके बाद 7 वर्षीय बेटे के साथ अलग रहने लगी। 5 माह पहले बैंक कॉलोनी के गोल्डी बख्शी से जान-पहचान हुई और वह उसके घर आने-जाने लगा।

गोल्डी ने उसे शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इससे मना करने पर आरोपी उससे रिवॉल्वर के बल पर दुष्कर्म करता था। बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया। 8 जून को आरोपी घर आया जिसे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी उससे मारपीट व घर में तोड़फाेड़ कर घर में रखी 12 हजार की नकदी व सोने की चेन और बालियां ले गया। परेशान होकर महिला थाने में शिकायत दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N3LZ3o
via IFTTT