बर्खास्त पीटीआई की मांग को सदन में उठाएगी कांग्रेस : कुमारी शैलजा

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने शुक्रवार को धरनास्थल पर जाकर पीटीआई अध्यापकों को समर्थन दिया और सदन मेंं कांग्रेस की ओरसे ये मसला उठाने का आश्वासन दिया। संघर्ष समिति के जिला प्रधान आशीष यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को 12वें दिन महेंद्रगढ़ ब्लॉक के सदस्य राकेश कुमार, योगेंद्र पिलानिया, शीला देवी एवं संगीता देवी अनशन पर बैठे। इन्हें किसान नेता मास्टर धर्मेंद्र, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव महेश भारतीय, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव दिनेश कुमार ने फूलमाला पहनाकर अनशन पर बैठाया।

धरने को अपना समर्थन देने आई शैलजा ने कहा कि जब भी विधानसभा का सत्र चलेगा, उसमें हमारे 30 विधायक आपकी इस जायज मांग को पुरजोर तरीके से विधानसभा में उठाएंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, नांगल चौधरी से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजाराम गोलवा भी शामिल रहे। इसके अलावा संघर्ष समिति के राज्य सदस्य मुनेश कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक कनीना की अनेक ग्राम पंचायतों ने अपना लिखित में समर्थन दिया। इनमें सुंदरह, ढा़णा, पड़तल, गुढा, भोजावास, नांगल मोहनपुर, गागडवास, स्याणा, पोता, नौताना, सेहलंग, तलवाना की पंचायतें शामिल रही।

इसके अलावा नर नारायण समिति प्रधान परमानंद दीवान, डॉ. कृष्णा आर्य ने भी 3 संस्थाओं- लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ नारनौल व इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल हरियाणा का लिखित में समर्थन दिया। दिनभर चले इस धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, जिला सचिव महेश यादव, राज्य सचिव महेंद्र बोयत, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार, जिला सचिव दिनेश यादव, ब्लॉक प्रधान हवासिंह ने संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress will raise the demand for sacked PTI in the House: Kumari Selja


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31xyWQj
via IFTTT