मुख्यमंत्री ने किया अनुलोम-विलोम; उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑफिशियल फेसबुक हैंडल से लाइव योग-सत्र का आयोजन किया

सीएम मनोहर लाल ने छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने घर पर ही योग किया और प्रदेश के लोगों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने सुबह एक घंटे तक योगासन किए।

विड-19 के चलते इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है घर पर योग एवं परिवार के साथ योग। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार 2015 से हर साल एक बड़े स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करती रही है।

अनुलोम का मतलब है सीधा और विलोम का मतलब है उल्टा। अनुलोम विलोम का अभ्यास करते समय नाक के दाएं छेद से गहरी श्वास अंदर को भरते हैं, तो बायीं नाक के छेद से श्वास बाहर निकालते हैं। इसी तरह नाक के बाएं छेद से श्वास अंदर को भरते हैं, तो नाक के दाहिने छेद से श्वास को बाहर निकालते हैं।

हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विभाग के आधिकारिक फेसबुक हैंडल के माध्यम से एक लाइव योग-सत्र का आयोजन किया गया। रविवार को प्रदेशभर के करीब 72000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के लिए योगा एट होम योगा विद फैमिली थीम पर एक प्रतियोगिता भी रखी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर योग करते हुऐ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yj7542
via IFTTT