राज्य में अब हर 100 में से छठा सैंपल पॉजिटिव मिल रहा है। राज्य में एक ही दिन में 534 नए केस मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18369 पर पहुंच गया है। हालांकि आंकड़े देखें तो प्रदेश में अब तक 3.23 लाख से ज्यादा लिए जा चुके सैंपल में तीन लाख निगेटिव मिले हैं। प्रदेश का रिकवरी रेट 74 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में तीन नई मौतें हुई हैं। इनमें गुड़गांव, कुरुक्षेत्र व भिवानी की एक-एक मौत शामिल है।
अब राज्य में कुल 286 लोगों की जान संक्रमण ले चुका है। प्रदेश में एक दिन में 310 मरीजों के ठीक हो चुके हैं। अब कुल ठीक होने वालों की संख्या 13645 हो गई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4443 है। इधर, सरकार ने गुड़गांव एसआरएल लैब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन से कानूनी राय लेने के बाद एफआईआर दर्ज करने आदेश दिए हैं।
किसी को भी स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि लैब ने अम्बाला की एएनएम समेत छह और गुड़गांव के कई मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई थी। जिसके बाद इन मरीजों की दो-दो और जांच कराई, जो निगेटिव आई। इस मामले की जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया गया था। मंत्री के आदेश के बाद विभागीय अधिकारी तय करेंगे कि एफआईआर कहां दर्ज करानी है।
इन जिलों में मिले नए केस
गुड़गांव में 125, फरीदाबाद में 122, सोनीपत में 90, हिसार व रोहतक में 37-37, भिवानी में 32, रेवाड़ी में 16, पलवल में 15, झज्जर में 14, करनाल में 13, महेंद्रगढ़ में 12, कुरुक्षेत्र में 4, सिरसा, यमुनानगर व अंबाला में 3-3, नूंह, पानीपत व दादरी में 2-2, पंचकूला व जींद में एक-एक मरीज मिला है।
जानिए...आज तक की स्थिति
- 62424 लोगों का सर्विलांस का समय पूरा।
- 47734 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
- 323491 लोगों के लिए सैंपल।
- 300195 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
- 18374 हो चुकी है पॉजिटिव की संख्या।
- 5297 की रिपोर्ट का इंतजार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C9LceZ
via IFTTT