हरियाणा में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। वायरस ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक एक ही दिन में रिकॉर्ड 652 नए केस मिले हैं। इससे पहले 16 जून को एक दिन में 575 केस मिले थे। खास बात यह है कि कोरोना का कहर पूरे प्रदेश में बरस रहा है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम, सभी जिलों में नए केस मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार तो मौतों का की संख्या 300 की ओर बढ़ रही है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग की भी सकते में हैं।
संक्रमण बढ़ने की वजह लोगों का ज्यादा बाहर निकलना बताया गया है। कई लोग अब बाहर से आ रहें हैं तो कइयों ने दूसरे राज्या या जिलों में रिश्तेदारियों में आना-जाना शुरू कर दिया है। जिससे संक्रमण बढ़ रहा है। हालांकि विभाग रिकवरी रेट को लेकर संतुष्ट है। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 19020 तो मरने वालों का आंकड़ा 289 पर पहुंच गया है। फरीदाबाद में दो और अंबाला में एक नई मौत हुई है। प्रदेश में एक दिन में 461 मरीज ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वालों की संख्या 14,106 हो गई है। जबकि 4626 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इन जिलों में नए केस:फरीदाबाद में 156, गुड़गांव में 133, सोनीपत में 74, रेवाड़ी में 59, रोहतक में 50, झज्जर में 27, करनाल में 24, सिरसा में 20, भिवानी में 18, पानीपत में 17, महेंद्रगढ़ में 15, अम्बाला में 14, जींद में 8, पलवल व नूंह में 7-7, हिसार, पंचकूला में 5-5, फतेहाबाद, कैथल व कुरुक्षेत्र में 3-3, चरखी दादरी व यमुनानगर में 2-2 नए केस मिले हैं।
आज तक की स्थिति
- 62742 लोगों का सर्विलांस का समय पूरा हुअा।
- 48210 हैं सर्विलांस पर।
- 332504 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
- 308289 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
- 19020 हो चुकी है पॉजिटिव केसों की संख्या।
- 5525 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
74 फीसदी से ज्यादा हुई रिकवरी दर
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक,डॉ एसबी कंबोज ने कहा किसंक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पर रिकवरी रेट सुधर कर 74 फीसदी के पार पहुंच गया है। संक्रमण बढ़ने की वजह ज्यादातर लोगों का बाहर से प्रदेश में आना है। यहां के लोग भी इधर-उधर जा रहे हैं। ज्यादा केस दिल्ली से सटे जिलों में ही मिल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZPepnN
via IFTTT