हादसे में बाइक सवार की मौत

नांगल चौधरी द्य निर्माणाधीन गौड़ धर्मशाला के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दूसरे साथी को गंभीर चोट आई है।
वहीं ट्रैक्टर चालक घटना के बाद फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा भगोड़े ट्रैक्टर की तलाश आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार यूपी निवासी मजदूर नोलायजा गांव में मकान निर्माण का काम कर रहे हैं। शाम करीब 6 बजे काम से लौटकर सब्जी लेने नांगल चौधरी आए थे। वापस जाते समय गौड़ धर्मशाला के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को सामने की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक का सिर बुरी तरह कुचला गया तथा बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक भागने में कामयाब हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजकरण ने पुलिस वाहन की मदद से शव को अस्पताल पहुंचाया। थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक बाइक सवार यूपी निवासी है। यहां परिजनों के साथ मकान निर्माण का काम करता है, जिसकी ट्रैक्टर के साथ भिड़ंत में मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38yFoYE
via IFTTT