
फरीदाबाद|सेक्टर-55 स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सतेन्द्र सौरोत ने राज्य पुरस्कार मिलने पर स्कूल के स्काउट्स को सम्मानित किया। यह पुरस्कार राज्यस्तरीय स्काउट कैम्प तारादेवी शिमला हिल्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त लक्ष्मी सिंह वर्मा ने प्रदान किया। संयुक्त जिला संगठन आयुक्त स्काउट देशराज के अनुसार हरियाणा एवं पंजाब ट्रेनिंग सेंटर न तारा देवी शिमला हिल्स में 22 से 26 सितंबर तक राज्य पुरस्कार एवं ट्रेकिंग कैंप का आयोजन किया। इसमें फरीदाबाद के 10 स्काउट्स और महावीर ओपन ग्रुप के 7 रोवर ने भाग लिया। ये सभी स्काउट्स राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर 55 के स्टूडेंट हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2myvv9W
via
IFTTT