शास्त्री काॅलोनी के ठीक साथ ट्यूबवेल बोरिंग के लिए लाई गई मशीन को बैक करते समय मशीन दल-दल में फंस गई। अगले पहिए काफी नीचे धंस गए, चालक ने मशीन को बैक करने का प्रयास किया, मगर असफल रहने पर अंत में क्रेन व अर्थमूविंग मशीन मंगवाई गई। बंधु नगर से शास्त्री काॅलोनी रोड के ठीक साथ कुछ दिन पहले ट्यूबवेल बोरिंग का काम चल रहा था, मगर काम रुकने के कारण मशीन यहां खड़ी थी। गत दिनों हुई बारिश के बार यहां कीचड़ हो गया था। इसी बीच वीरवार सुबह चालक मशीन को बैक कर इसे निकालने का प्रयास कर रहा था जब वह दल-दल में फंस गई। काफी मशक्कत के बावजूद जब मशीन नहीं निकली तो 2 क्रेन व एक अर्थमूविंग मशीन मौके पर मंगवाई गई। इसके बाद ही बोरिंग मशीन को बाहर निकाला जा सका।
शास्त्री कालोनी में दलदल में धंसी मशीन को क्रेन से निकाला गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39l62mG
via IFTTT