निगम कमिश्नर को काॅलोनियों में सफाई व्यवस्था में खामियां मिली, सहायक निरीक्षक काे दिए जुर्माना के निर्देश


अम्बाला सिटी | नगर निगम के कमिश्नर पार्थ गुप्ता ने वार्डों का दौरा कर सफाई निरीक्षण किया। कई जगह सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने मौके पर ही सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें। कमिश्नर ने सेक्टर-9, 10 स्टेडियम रोड, रतनगढ़ रोड, सौंडा रोड, लायलपुर बस्ती, नया गांव, वार्ड-7 की कृष्णा काॅलोनी, साईं मंदिर रोड इत्यादि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में कुछ खामियां पाई गई। इस संबंध में सहायक सफाई निरीक्षक राजकुमार को मौके पर ही निर्देश दिए कि वह तुरंत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yckd0o
via IFTTT