राजकीय कॉलेजों के छात्र अब स्मार्ट तरीके से करेंगे पढ़ाई, इंटरेक्टिव बोर्ड लगाकर उनकी क्लास को बनाया जाएगा हाईटेक, तैयारी पूरी हुई


िजले के राजकीय कॉलेजों में छात्र अब स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ेंगे। इसके लिए सभी कॉलेजों के क्लास रूम में हाईटेक सुविधा, डिजिटल लर्निंग के साथ पढ़ाई के लिए बेहतरीन माहौल तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी कॉलेजों में इंटरेक्टिव प्लेट्स लगाए जाने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि इससे छात्रों को काफी फायदा होगा। आधुनिक तकनीक से छात्रों को स्मार्ट तरीके से पढ़ाने में आसानी हाेगी। इसको लेकर हाल ही में निदेशालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें छात्रों के लिए कॉलेजों में हाईटेक सुविधा देने के लिए कहा गया है। जिले में इस समय 7 राजकीय कॉलेज हैं। यहां 30 हजार से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं।

जानिए....इससे बच्चों को यह मिलेगा फायदा


इंटरेक्टिव बोर्ड के कॉलेजों में लगाए जाने से छात्रों को कई प्रकार की सुविधा मिलेगी। इससे छात्र आसानी से पढ़ सकेंगे। नेहरू काॅलेज के अधिकारियों के अनुसार यह एक स्मार्ट बोर्ड होता है। इसमें वीडियो, ग्राफिक्स आदि ऑनलाइन दिखाए जा सकते हैं। इस पर खास तरह की पेंसिल से लिखा जाता है। जो काफी साफ और सुंदर दिखता है। इस बोर्ड के आने से छात्रों के हर प्रश्नों का उत्तर चंद मिनट में दिया जा सकता है। इसमें इंटरनेट से कनेक्ट करने की भी व्यवस्था होती है।

सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक व्हाइट बोर्ड, प्रोजेक्टर, स्पेशलाइज्ड साफ्टवेयर, इंटरेक्टिव ऑडियो-वीडियो सिस्टम लगाए जाएंगे

अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत कॉलेजों में इंफॉरमेशन कम्युनिकेशन टेक्नॉलॉजी (आईसीटी) को बढ़ावा दिया जाएगा। क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक व्हाइट बोर्ड, प्रोजेक्टर, स्पेशलाइज्ड साफ्टवेयर, इंटरेक्टिव ऑडियो-वीडियो सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों के प्रिंसिपल को जुलाई के पहले हफ्ते तक जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल पर जाकर जरूरी हार्डवेयर और साफ्टवेयर के लिए डिमांड भेजनी पड़ेगी।

नेहरू काॅलेज में इंटरेक्टिव बोर्ड को लगा दिया गया है। इससे छात्रों की पढ़ाई कराई जा रही है। इससे छात्रों को काफी फायदा हाेगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जिले के सभी बड़े कॉलेजों में इसे लगाने की योजना बनाई है। इससे छात्रों को स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कराई जाएगी।
-डॉ. सुनिधि, प्रिंसिपल, पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज

ई-कंटेट प्रणाली से कॉलेजों में मिलेगी यह सुविधा

कॉलेजों में अक्सर इंटरनेट की समस्या रहती है। इसके चलते कॉलेजों में डिजिटलाइजेशन की योजना पर ब्रेक लग सकता है। अधिकारियों के मुताबिक इन्हीं परेशानियों को कम करने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ई-कंटेंट प्रणाली शुरू की है। इसमें अध्यापकों को हार्ड ड्राइव दी गई है। इसके माध्यम से वह आसानी से अपने विषयों को इंटरनेट से डाउनलोड कर बच्चों को पढ़ा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ae2jZn
via IFTTT