कोरोना से बचाव के लिए जिला प्रशासन पंचायतों को जल्द उपलब्ध करवाए मास्क व सेनिटाइजर: नगला


हलवाई एसोसिएशन की बैठक, लॉकडाउन का आह्वान

अम्बाला | हलवाई एसोसिएशन अम्बाला की बैठक सोमवार सुबह हुई जिसमें एसोसिएशन सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन का आह्वान किया गया। हालांकि सुबह एसोसिएशन ने आगामी 4 दिनों तक दुकानें बंद करने का आह्वान किया। मगर दोपहर सीएम द्वारा हरियाणा में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब एसोसिएशन द्वारा भी 31 मार्च तक दुकानों को बंद किया जाएगा। प्रधान देवेंद्र सिंह कोहली व सचिव विनय कुमार बंसल की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। देवेंद्र सिंह ने कहा कि एसोसिएशन पूरी तरह से सरकार के साथ है और सरकार जो भी निर्णय लेगी उसकी पालना की जाएगी।

अम्बाला सिटी | साेमवार काे बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष करनैल नगला ने बसपा नेता अजमेर जंडली के कार्यालय में बैठक करते हुए कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर चिंता जाहिर की है। नगला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के चलते बहुत बड़ी जनहानि हो चुकी है। भारत में भी इसका खतरा लगातार बना हुआ है। अजमेर जंडली ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पंचायतों को मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्हाेंने जनता से भी संयम व सावधानी की अपील की। मौके पर अरुण कुमार मंडोर, जौनी सौंडा समेत अन्य माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/399fppi
via IFTTT