बच्चाें की पढ़ाई प्रभावित न हाे, टीचर्स ने घर में ब्लैक बाेर्ड लगा बनाया क्लास रूम


काेराेना वायरस के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। सीबीएसई 10वीं अाैर 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित हाे चुकी हैं। घर पर रहते हुए बच्चाें की पढ़ाई प्रभावित न हाे अाैर बच्चे हर सबजेक्ट की तैयारी अच्छे से कर सकें। इसके लिए टीचर्स अपने घर पर रहते हुए बच्चाें काे पढ़ा रहे हैं। टीचर्स ने बच्चाें काे पढ़ाने के लिए ऑनलाइन तरीका अपनाया है। सुबह से शाम तक सबजेक्ट वाइस टीचर टाइम देकर पढ़ाई करवा रहे हैं। यही नहीं बच्चाें के डाउट भी वाट्सएप पर क्लियर कर रहे हैं। अभी भी सीबीएसई 12वीं में कुछ सबजेक्ट की परीक्षा पेडिंग है। खास बात यह भी है कि विद्यार्थी अाैर उनके पेरेंट्स भी ऑनलाइन तरीके से पढ़ाई में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। टीचर्स भी घर पर रहते हुए स्कूल की तरह ही अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

घर की व्यस्तता से टाइम निकालकर स्कूल जैसी निभा रहे ड्यूटी, करेंगे डाउट क्लियर

टीचर शिखा जैन बताती हैं कि जैसे हम स्कूल ड्यूटी जाने के लिए घर से टाइम निकाल लेते हैं। उसी तरह वह घर पर व्यस्त हाेते हुए भी बच्चाें काे ऑनलाइन पढ़ाने के लिए टाइम निकाल रही हैं। उन्हाेंने सबजेक्ट का बच्चाें काे एक घंटे का टाइम दिया है। उस एक घंटे में बच्चे अपने किसी भी डाउट काे क्लियर कर सकते हैं। उस टाइम वह अपने सामने किताब लेकर बैठती हैं ताकि तुरंत बच्चाें काे प्रश्न का सही उत्तर समझा सकें। उन्हाेंने कहा कि टीचर्स 10वीं में हिंदी, इंग्लिश, मैथ, एसएसटी, साइंस अाैर 12वीं में अकाउंट, बिजनेस, इकाॅनाेमिक्स, इंग्लिश, मैथ, फिजिक्स, कैमेस्ट्री, हिंदी, पॉलीटिकल साइंस सबजेक्ट ऑनलाइन पढ़ाए जा रहे हैं।

टीचर वाट्सएप पर ऑनलाइन नाेट्स भेजकर करवा रहे तैयारी

पीकेअार जैन पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल नीरू शर्मा ने बताया कि बच्चाें काे ऑनलाइन पढ़ाने के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। सभी टीचर्स काे निर्देश दिए गए हैं कि अगर काेई बच्चा अपना काेई डाउट क्लियर करना चाहता है ताे कभी भी कर सकता है। कई पेरेंट्स के काॅल भी टीचर के पास अाते हैं। अगर किसी विद्यार्थियाें काे कुछ पूछना हाेता है ताे वह वाट्सएप ग्रुप में शेयर करता है। टीचर बच्चे काे नाेट्स बनाकर भी भेज रहे हैं।

सीबीएसई के 14 चेकिंग सेंटर भी हुए बंद

एसए जैन सीनियर माॅडल स्कूल प्रिंसिपल अनिता मेहता सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर हैं। उन्हाेंने बताया कि अम्बाला में 14 पेपर चेकिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें नारायणगढ़, बराड़ा, सिटी, कैंट शामिल हैं। कई सबजेक्ट के पेपर चेक हाेकर बाेर्ड के पास जा चुके हैं, जबकि कुछ दिनाें पहले काेराेना वायरस के कारण चेकिंग सेंटर बंद किए गए हैं। इसी वजह से चेकिंग प्रक्रिया लेट हाेगी। रिजल्ट भी लेट अाएगा।

सबजेक्ट के लिए एक घंटे का टाइम दिया, उस टाइम किताब लेकर बैठती हूं : अकाउंट टीचर शिखा जैन

पीकेअार जैन वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अकाउंट टीचर अाैर 11वीं व 12वीं कक्षा कोआर्डिनेटर शिखा जैन ने बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षा ताे पूर्ण हाे चुकी है। 12वीं के कुछ विषय की परीक्षा अभी हाेनी है। इनकी डेटशीट सीबीएसई द्वारा ही निर्धारित की जाएगी। काेराेना वायरस के कारण स्कूल बंद है। इसलिए नए सेशन में भी बच्चाें काे परीक्षा की तैयारी करने के लिए कम समय मिलेगा, क्याेंकि फरवरी में परीक्षा शुरू हाे जाती हैं। इसी कारण स्कूल में प्रिंसिपल उमा शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चाें काे घर पर रहते ही ऑनलाइन पढ़ाई करवाने का प्लान तैयार किया गया। इसके लिए हर स्ट्रीम वाइस वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। वह सुबह से शाम तक विद्यार्थियाें काे सबजेक्ट वाइस टाइम देते हैं। अगर काेई आसान टाॅपिक हाेता है ताे वाट्सएप पर वह अाॅडियाे बनाकर भेज देती हैं। आसानी से विद्यार्थी उस टाॅपिक काे कर लेते हैं अाैर जाे विषय विद्यार्थियाें काे समझाना जरूरी है, उसे वह अपने घर में लगाए ब्लैक बाेर्ड पर लिखकर समझाते हुए वीडियो बनाती है। फिर उसे वाट्सएप ग्रुप में भेजती है। ग्रुप में जुड़े सभी विद्यार्थी उस विषय पर ऑनलाइन रहते हुए समझते हैं।

सिटी पीकेअार जैन वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीचर शिखा जैन घर में लगाए ब्लैक बाेर्ड पर प्रश्न लिखतीं हई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news children39s education was not affected teachers made black room in the house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39h98I6
via IFTTT