केमिस्ट शाॅप पर मंहगे दाम पर बेचे जा रहे मास्क व सेनिटाइजर, टीम ने की चेकिंग


काेराेना वायरस के चलते जिला में मास्क अाैर सेनिटाइजर की मांग बढ़ी तो कालाबाजारी भी बढ़ गई है। केमिस्ट शाॅप संचालकों ने बढ़ती मांग काे देखते मनचाहे दाम वसूलने शुरू कर दिए हैं। साेमवार काे मानव चाैक पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी के नेतृत्व में टीम ने केमिस्ट शाॅप अाैर करियाना स्टाेर पर चेकिंग की। चेकिंग में यशिका गिफ्ट गैलरी से टीम ने 50 एमएल के 32 अाैर 500 एमएल का एक सेनिटाइजर जब्त किए। सेनिटाइजर काे बिना लाइसेंस के बेचा जा रहा था। मगर बाद में चेतावनी देकर सेनिटाइजर वापस दे दिए गए।

इसके बाद टीम ने अग्रवाल, चाैधरी केमिस्ट शाॅप अाैर सचदेवा करियाना स्टाेर पर चेकिंग की। टीम ने अग्रवाल केमिस्ट शाॅप से एक सेनिटाइजर खरीदा। डीएफएससी निशांत राठी ने जब शाॅप संचालक काे सेनिटाइजर का बिल दिखाने काे कहा ताे वह बिल नहीं दिखा पाए। शाॅप संचालक का कहना था कि वह सेनिटाइजर उन्हाेंने किसी से लिए थे।

इसके बाद शाॅप संचालक ने दूसरी कंपनी का सेनिटाइजर दिखाया। उनका कहना था कि इस सेनिटाइजर का बिल उसके पास है। शाॅप संचालक ने टीम काे कहा कि वह मास्क का स्टाॅक उपलब्ध करवाएं। उनके पास स्टाॅक ही नहीं अा रहा। जाे मास्क उनके पास पहुंचते हैं वह उसी रेट में बेच रहे हैं। किसी से ज्यादा रेट नहीं लिया जा रहा।

इसके बाद टीम ने सचदेवा करियाना स्टाेर के बाहर सामान लेने के लिए लगी भीड़ काे एक-दूसरे से दूरी बनाने के लिए जागरूक किया। टीम ने चाैधरी केमिस्ट शाॅप पर भी सेनिटाइजर व मास्क काे लेकर चेकिंग की। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि केमिस्ट शाॅप पर चेकिंग की जा रही है ताकि लाेगाें काे मास्क अाैर सेनिटाइजर लेने में काेई समस्या न अाए। वह सही दाम पर मास्क अाैर सेनिटाइजर खरीद सकें। उनेक साथ इंस्पेक्टर फूड एवं सप्लाई विकास पपनेजा, दीपक, क्रांति, परमजीत, सब इंस्पेक्टर संदीप अाैर मनी माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ahW4Uq
via IFTTT