मीट-फिश मार्केट को नप ने बंद कराया, रेहड़ियाें को भी हटवाया


अम्बाला | कैंट में मीट-फिश मार्केट को नगर परिषद कैंट ने सोमवार को बंद करा दिया। इसके अलावा बाजारों में जूस की रेहड़ियाें को भी हटवाया गया ताकि आम जनता इकट्ठी न हो। मार्केट कमेटी सचिव राजेश कुमार की देखरेख में यह कार्रवाई दिनभर की गई। इसके अलावा मीट-फिश कारोबारियों को आदेश दिए गए हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते फिलहाल मार्केट को बंद करके रखें।उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और सेनिटाइज का काम एक साथ चल रहा है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news nap closed the meat fish market the riders were also removed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33I2jOL
via IFTTT