पुलिस ने कई जगहों पर अनाउंसमेंट कर बंद करवाए शोरूम व दुकानें


अम्बाला सिटी | जिला प्रशासन के बाजार बंद के अाह्वान के बाद कई शाेरूम व दुकानें खुली रही। पुलिस ने कई बार माैके पर जाकर अनाउंसमेंट की। दुकानों व शाेरूम काे बंद करवाया। सिटी के जलबेड़ा राेड पर सदर थाना पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट कर दुकानदारों काे दुकानें बंद करने का अाह्वान किया, मगर काफी लाेगाें ने उसके बाद भी दुकानें बंद नहीं की। इसी तरह कपड़ा मार्केट, हनुमान मंदिर के पास दाे नंबर चाैकी इंचार्ज रविंद्र सिंह, बलदेव नगर एरिया में बलदेव नगर चाैकी पुलिस ने दुकानें बंद करने के लिए अनाउंसमेंट की। वहीं सिटी सिविल अस्पताल में बनाई फ्लू अाेपीडी में भी डाॅक्टर से चेक करवाने के लिए लाइन लगी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news police announces and closes showrooms and shops in many places


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/399fs4s
via IFTTT