कोरेंटाइन में रखे व्यक्ति के घर लगा स्टीकर फाड़ा


जींद | आर्य समाज रोड पर विदेश से आए व्यक्ति के घर बाहर जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए कोरेंटाइन से संबंधित स्टीकर को खुद घर के लोगों ने फाड़ दिया। इस पर डीआईजी अश्विन शैणवी ने कहा कि अगर ऐसा किया गया है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा जिले में ऐसे लोगों के घरों के बाहर कोरेंटाइन के स्टीकर लगाए गए हैं, जो विदेश से आए हैं। शहर के आर्य समाज रोड पर एक मकान के बाहर प्रशासन ने शनिवार को ही स्टीकर लगाया था। इसे रविवार को खुद घर के लोगों ने फाड़ दिया। प्रशासन के स्टीकर के अनुसार विदेश से आए व्यक्ति को 14 दिन तक कोरेंटाइन किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UdIzj0
via IFTTT