गन प्वाॅइंट पर कारोबारी से चौथ मांगने के मामले का आरोप काबू


चरण सिंह मार्केट में स्थित प्रेम डिजिटल स्टूडियो के मालिक प्रेम वर्मा से गन प्वाॅइंट पर चौथ मांगने के एक आरोपी सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जमालपुर का रहने वाला है। पुलिस उसे बुधवार को अदालत में पेश करेगी। अदालत में उसे पुलिस रिमांड पर भेजने की मांग की जाएगी, ताकि उससे पूछताछ कर मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सके। प्रेम वर्मा से चौथ मांगने की घटना शनिवार को हुई थी। गन प्वाॅइंट पर पहले उससे दो लाख रुपए की मांग की गई। दो दिन बाद वर्मा ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब चौथ मांगने के आरोपी ने फोन कर राशि पांच लाख रुपए बढ़ा दी। पुलिस ने प्रेम की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी और सुरक्षा के दृष्टिगत उसे गनमैन उपलब्ध करवा दिया।

छानबीन के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। एक आरोपी सचिन जमालपुर का रहने वाला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TVR2XQ
via IFTTT