सब तहसील में नायब तहसीलदार के खाली पद को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने रोष जताया है। किसान सभा के जिला संगठन सचिव बलराज बिजला, जयपाल नंबरदार, रमेश बराड़, कृष्ण गावड़ आदि ने बताया कि किसान सभा इलाके की पब्लिक के साथ इस तरह का मजाक किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सब तहसील बालसमंद में तुरंत प्रभाव से नायब तहसीलदार की नियुक्ति नहीं होती है तो किसान सभा आंदोलन की राह अपनाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33qSep5
via IFTTT