बीए का छात्र दूसरे के स्थान पर दे रहा था 10वीं की परीक्षा, प्रिंसिपल अौर स्कूल संचालक पर भी केस


हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सख्ती के बाद दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले बढ़ गए हैं। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने जेएलएन स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते छात्र को पकड़ा। परीक्षा दे रहा युवक बीए का छात्र है। टीम ने उसको पुलिस को सौंप दिया। परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई थी ।

मंगलवार को 10वीं कक्षा की गणित विषय का पेपर था। लगातार दूसरे दिन भी सीएम फ्लाइंग टीम ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। डीएसपी अजीत के नेतृत्व में टीम ने सोनीपत रोड स्थित गांव और शहर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शहर के जेएलएन परीक्षा केंद्र में जांच के दौरान एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए मिला। सूचना पर थाना शहर गोहाना से भी पुलिस टीम परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। टीम ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी अजीत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि परीक्षा केंद्र में दूसरे स्थान पर छात्र परीक्षा दे रहे हैं। जांच के दौरान पाया रोल नंबर स्लिप पर छात्र का आधार नंबर नहीं लिखा था।

चिड़ाना में बोर्ड सचिव टीम ने पकड़े थे दो छात्र


बोर्ड परीक्षाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कुछ दिन पहले ही बोर्ड सचिव की टीम ने चिड़ाना गांव के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने दो छात्रों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा था। दोनों ही छात्रों को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

प्रिंसिपल-संचालक पर केस

जेएलएन स्कूल में एक छात्र को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा है। छात्र के पास जो रोल नंबर स्लिप मिली है, उस पर प्रिंसिपल की मोहर लगी थी। इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों छात्रों व छात्र के स्कूल के प्रिंसिपल और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। -अजीत, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग।

पुलिस के कड़े पहरे में हुई परीक्षा, 13 केस बने


सोनीपत | मंगलवार को 10वीं की परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही पुलिस टीम की ओर से गश्त शुरू की गई। इसके अतिरिक्त हर परीक्षा केन्द्र पर एक पर्यवेक्षक शुरू होने से आखिर तक मौजूद रहे। मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा थी। 97 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित की गई इस परीक्षा में अब तक के सबसे कम आंकड़े के तहत 13 यूएमसी बनाए गए।

रभड़ा के परीक्षा केंद्र को किया गया है शिफ्ट : सरगथल के प्राइवेट स्कूल का सेंटर रभड़ा गांव के राजकीय स्कूल में बना था। यहां प्रशासन को काफी शिकायतें मिल रहीं थीं। इसलिए शनिवार को बोर्ड ने परीक्षा केंद्र के छात्रों को जेएलएन स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में शिफ्ट कर दिया था। प्रशासन की विशेष नजर सेंटर पर थी।

पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी अजीत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि परीक्षा केंद्र में दूसरे स्थान पर छात्र परीक्षा दे रहे हैं। जांच के दौरान पाया रोल नंबर स्लिप पर छात्र का आधार नंबर नहीं लिखा था।

गोहाना. ापेमारी के दौरान उपस्थित सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gohana News - haryana news ba student was giving class 10 exam instead of second case also on principal and school operator


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33pha0i
via IFTTT