कचरे निस्तारण के लिए प्रदेश भर में होंगे एक रेट, अलग रेट होने से थी परेशानी


शहर में कूड़ा निस्तारण को लेकर फंसा पेंच जल्द ही हटना वाला है। रेट कम होने के चलते यहां कूड़ा निस्तारण प्लांट को एजेंसी नहीं मिल रही है। इसे देखते हुए एनजीटी ने पूरे प्रदेश में कूड़ा निस्तारण के लिए एजेंसियों का रेट समान कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो यह समस्या हल हो जाएगी।

एनजीटी के अादेश के बाद यहां भी कूड़ा निस्तारण और उससे खाद बनाने की योजना बनी थी। इसके लिए ठसका गांव में डंपिंग स्टेशन बना है। यहां एकत्र कचरे से मेटल, पॉलीथिन अलग कर अन्य कचरे से खाद बनाया जाना है। यह कार्य प्राइवेट एजेंसी से कराया जाना था। अलग-अलग शहरों में प्राइवेट एजेंसी अलग-अलग रेट पर यह कार्य कर रहीं हैं। नप अधिकारियों ने दो बार टेंडर लगाए, लेकिन रेट कम होने के कारण एजेंसी ने आवेदन नहीं किया। नगर परिषद अधिकारी ने एनजीटी में अपना पक्ष रखते हुए इसकी जानकारी दी। एनजीटी ने मुख्य सचिव को आदेश दिया कि एेसा नियम बनाएं जिससे अड़चनें खत्म हों। इसके लिए प्रदेश व केंद्रीय स्तर पर कार्य कर रही एजेंसी के अधिकारियों से परामर्श और सहायता लें। इस पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश भर में एक जैसे रेट लागू किए जाएंगे ।

डंपिंग स्टेशन पर एकत्र है 42 हजार टन कचरा


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं हुआ शुरू : रोहतक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित किया जाना है। लेकिन सालों बाद भी यह तैयार नहीं हुअा है। योजना के अनुसार गोहाना नगर परिषद का कचरा रोहतक में भेजा जाएगा। प्लांट दिसंबर 2021 तक स्थापित होने की डेडलाइन रखी गई है। प्लांट चालू होने तक नगर परिषद द्वारा अपने स्तर पर ही कचरे का निस्तारण किया जाएगा।

दो टेंडर के बाद भी नहीं आई थी एजेंसी


कचरे के निस्तारण के लिए दो बार टेंडर लगाए थे। रेट कम होने से एजेंसी नहीं आई। एनजीटी ने मुख्य सचिव को कचरे के निस्तारण को लेकर एजेंसी के लिए नए नियम तय करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में एक ही रेट तय करने की दिशाा में कार्य किया जा रहा है। जसवंत, एमई, नगर परिषद, गोहाना।

लंबे समय से इसका निस्तारण न होने से ठसका स्थित प्लांट में कचरे का ढेर लग गया है। नियमानुसार एजेंसी को एक वर्ष में कचरे का निस्तारण करना है। एजेंसी को प्रतिमाह दिए गए लक्ष्य को पूरा करना था। लेकिन अभी तक को एजेंसी ही तैयार नहीं हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IVogjH
via IFTTT