चीनी की रिकवरी में टॉप-5 में पहुंची शुगर मिल


टॉप फाइव िमल


मिल रिकवरी प्रतिशत में

शाहाबाद शुगर मिल 10.50

करनाल शुगर मिल 10.19

पानीपत 9.99

पलवल 9.92

चौधरी देवीलाल 9.87

मिल में चीनी की रिकवरी बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक है। मिल प्रदेश के टॉप पांच मिलों में शामिल है। यह किसानों और कर्मचारियों के सहयोग से हुअा है। किसान साफ और अच्छी क्वालिटी का गन्ना लेकर आए, जिससे चीनी की क्वालिटी और रिकवरी दोनों बेहतर हुई है। सुभाष चंद्र, एमडी, शुगर मिल, गोहाना।

गोहाना | चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल आहुलाना चीनी रिकवरी में प्रदेश की टॉप पांच मिलों में शामिल हो गई है। कुछ दिन पहले तक यह छठे स्थान पर थी। यहां चीनी की रिकवरी 9.87 प्रतिशत पहुंच चुकी है। जबकि 10.50 प्रतिशत के साथ शाहाबाद प्रदेश में पहले स्थान और करनाल दूसरे स्थान पर है। अधिकारियों के अनुसार अच्छे क्वालिटी का गन्ना अाने से रिकवरी में वृद्धि हुई है। यहां पहले पेराई सत्र में चीनी की औसत रिकवरी 9 प्रतिशत तक रहती थी। इस बार चालू पेराई सत्र में शुरुअात से ही मिल में चीनी की रिकवरी 9 प्रतिशत से अधिक रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33owZo4
via IFTTT