31 तक बिल जमा नहीं हुए तो कटेंगे डिफाॅल्टरों के कनेक्शन


बिजली निगम ने 31 मार्च तक डिफाल्टरों से बिल की रिकवरी करने या उनके कनेक्शन काटने के अादेश िदए हैं। अधिकारियों के अनुसार 2496 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से मात्र 13 दिन में रिकवरी करनी है। इसके िलए जेई के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं, जो घरों पर जाकर रिकवरी का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें रोजाना अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को देनी है। सब-अर्बन सब-डिविजन 2896 उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित हैं। इनपर करीब दो करोड़ रुपए बकाया है। टीम ने बीते कुछ दिनों में 285 उपभोक्ताओं से 30 लाख रुपए के रिकवरी की है। साथ ही 115 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं, जिनपर 17 लाख रुपए बकाया है।

लंबे समय से नहीं जमा किया बिल

जलापूर्ति विभाग पर निगम के करीब 1.10 करोड़ रुपए के बिजली बिल बकाया है। अधिकारियों ने विभाग को नोटिस भी भेजा है। इसमें 31 मार्च से पहले बिल जमा करने नहीं तो कनेक्शन काटने की बात कही गई है।


अधिकारियों को डिफाल्टर से रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। टीम डिफाल्टर उपभोक्ताओं के घर जाकर बिलों की रिकवरी कर रही है। समय पर जिसका बिल जमा नहीं हो पाएगा, उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। आदर्श कुमार, एसडीओ, सब-अर्बन सब-डिविजन, गोहाना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WlHc39
via IFTTT