गेहंू खरीद केंद्रों पर ग्रामीणों का अतिक्रमण मार्केट कमेटी केवल मुनादी तक ही सीमित

जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद चला रहा है प्रतिदिन अभियान

नई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। मुख्यालय ने एजेंसियां भी अलॉट कर दी है, लेकिन व्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं की गई है। अतिक्रमण के चलते न तो रखने का स्थान है न हीं रास्ता बचा है। अनाज मंडी में हैफेड और एफसीआई एजेंसी फसल की खरीद करेगी। लेकिन मार्केट कमेटी अभी तक खरीद केंद्रों से अतिक्रमण नहीं हटवा पाई है। कमेटी केवल मुनादी तक सीमित है।

अनाज मंडी में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गेहूं की आवक शुरू हो जाती है। अनाज मंडी के साथ-साथ किसानों की सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आठ खरीद केंद्र बने हैं। खरीद केंद्रों पर केवल गेहूं की ही आवक होती है। इसके बाद खरीद केंद्रों की जमीन खाली पड़ी रहती है। इसपर ग्रामीण अतिक्रमण कर लेते हैं। कमेटी के अधिकारी भी सीजन खत्म होने के बाद खरीद केंद्रों पर ध्यान नहीं देते हैं। गेहूं सीजन नजदीक आने पर खरीद केंद्रों की साफ सफाई का कार्य शुरू करवाया जाता है, लेकिन अबकी बार अधिकतर केंद्रों पर सफाई नहीं की गई।

अतिक्रमण हटाया जाएगा

मुख्यालय ने अनाज मंडी और खरीद केंद्रों के लिए एजेंसी निर्धारित कर दी है। किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। जल्दी ही खरीद केंद्रों से अतिक्रमण हटवा लिया जाएगा। -परमजीत नांदल, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।

खरीद केंद्रों पर ये एजेंसी करेंगी खरीद


खरीद केंद्र एजेंसी

बरोदा हैफेड

भैंसवाल कलां हैफेड

बिचपड़ी हैफेड

कासंडी हैफेड

कथूरा एफसीआई

खानपुर कलां हैफेड

मुंडलाना एचडब्ल्यूसी

रूखी एचडब्ल्यूसी

कथूरा खरीद केंद्र में पीडब्ल्यूडी ने डाला रोडा


पीडब्ल्यूडी द्वारा कथूरा से धनाना तक रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए कथूरा स्थित खरीद केंद्र पर पीडब्ल्यूडी ने रोड निर्माण समाग्री, मिट्‌टी और रोड़ा खरीद केंद्र की जमीन पर डाल दिया। काम बंद होने से यह सामग्री हट भी नहीं रही है। इसे हटाने के लिए कमेटी अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है।


पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

गोहाना | नगर परिषद ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी के नेतृत्व में चले अभियान में पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में फुटपाथ पर रखा सामान जब्त कर लिया गया। नप अधिकारी ने दुकानदारों से फुटपाथ खाली रखने के निर्देश दिए। वहीं चौक और सड़कों पर खड़ी रेहड़ी को भी नप कर्मियों ने हटवा दिया ।

अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके समाधान के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना शुरू किया था। टीम ने महावीर चौक, सिविल रोड और रोहतक रोड पर रेहड़ी हटवाई थी। नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार का कहना है कि दुकानदारों से कई बार अतिक्रमण नहीं करने की अपील कर चुके हैं, लेकिन कुछ दुकानदार व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर चलाने के निर्देश सफाई निरीक्षक को दिए थे। प्रतिदिन शहर में यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है । एक बार जिस दुकान के सामने से फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया जाएगा, दोबारा से रखा मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया जाएगा ।

गोहाना. कथूरा स्थित खरीद केंद्र पर पड़ी रोड निर्माण सामग्री। फोटो |भास्कर




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gohana News - haryana news encroachment of villagers at wheat procurement centers market committee limited to munadi only
Gohana News - haryana news encroachment of villagers at wheat procurement centers market committee limited to munadi only


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b5UdlC
via IFTTT