बरसात का पानी गड्ढे में भरने पर सीवर लाइन दबाने का कार्य बंद

सोनीपत रोड पर ट्रेंचलेस तकनीक से दबाई जा रही है पाइप लाइन

सोनीपत रोड पर जलापूर्ति विभाग का सीवर लाइन दबाने का कार्य बीते कई दिनों से बंद पड़ा है। इससे जहां राहगीरों को परेशानी हो रही है वहीं दुकानदारों को दिक्कत हो रही है। लोग खुले गड्ढोंके कारण हादसे की अाशंका भी जता रहे हैं। उधर एजेंसी मैनहोल के गड्ढों में पानी भरने के कारण काम बंद होने की बात कह रही है। अधिकारियों ने हादसे से लोगों को बचाने के लिए मैनहोल के गड्‌ढों के पास चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं।

सोनीपत रोड पर विभाग द्वारा ट्रैंचलेस विधि से सीवर लाइन दबाने का कार्य किया जा रहा है। सीवर लाइन दबाने का कार्य अंतिम चरण में है। एजेंसी केवल मैनहोल तैयार करने के लिए ही रोड की खुदाई कर रही है। बीते दिनों क्षेत्र में बारिश के चलते मैनहोल के गड्‌ढों में पानी भर गया है। इससे काम बंद हो गया है। सड़क पर गड्ढे खुदे होने से अावागमन प्रभावित हो रहा है और जाम की स्थिति भी बनी रहती है। दुकानदारों का भी कहना है कि दिन भर धूल उड़ती रहती है। यह धूल सामान पर जम जाती है। दिन में कई बार सफाई करनी पड़ती है। लोगों ने जलापूर्ति विभाग से बंद पड़े कार्य को पूरा कराने की मांग की है।

सोनीपत रोड पर ट्रेंचलेस तकनीक से पाइप लाइन दबाई जा रही है। जिस स्थान पर खुदाई थी, उसमें बरसात का पानी भर गया है। एजेंसी को पानी निकालकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ताकि निर्धारित समयावधि में पाइप लाइन दबाने का कार्य पूरा हो सके।
-विक्रम मोर, एक्सईएन, जलापूर्ति विभाग, गोहाना।

गोहाना. सोनीपत रोड पर बंद पड़ा सीवर लाइन दबाने का कार्य।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gohana News - haryana news pressing of sewer line stopped when rainwater is filled in the pit


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38XJM1X
via IFTTT