पोषण पखवाड़े के तहत निकाली साइकिल रैली

{तीन बेटियों वाली माताओं काे किया सम्मानित

लोहारू | महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी परिणिता गोस्वामी व सीडीपीओ दर्शना देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पौष्टिक आहार तथा कुपोषण को लेकर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि देश में बच्चों को पौष्टिक आहर न मिल पाने के कारण कुपोषण बढ़ रहा है तथा ऐसे में बीमारियां फैल रही है। कुपोषण से बचाव के लिए सबसे पहले हमें स्वच्छता कायम करने पर बल देना होगा क्योंकि यदि हमारा समाज ही स्वच्छ नहीं होगा तो हम स्वस्थ कैसे रह पाएंगे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान भी चलाया। कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी वर्करों व तीन बेटियों वाली माताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सुशीला, अनीता, साक्षी, रेणु, मूर्ति देवी, बिमला, शशि, कमला आिद आंगनबाड़ी वर्कर थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IQPfNu
via IFTTT