बदमाशों ने तमंचे के बल पर आभूषण व बाइक लूटी


पलवल | हथीन के उटावड़ गांव में गहने लेकर लौट रहे एक व्यक्ति को आधा दर्जन युवकों ने रास्ते में रोक हथियार के बल पर आभूषण व बाइक लूट ली। पुलिस के अनुसार उटावड़ गांव निवासी शरीफ अपनी बेटी की शादी की के लिए गांव में ही एक सुनार की दुकान पर गहने लेने गया था। वहां से देर शाम बाइक से घर लौटते समय गांव के ही इस्लामी वादी मोहल्ले के मुबारक, इरशाद, वशी, ताहिर और साहब ने रोक उसकी कनपटी पर देशी तमंचा (कट्टा) लगा उससे आभूषण व उसकी बाइक को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d7QVzR
via IFTTT