सकसं ने मजदूर दिवस पर एक मई से प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने सोमवार को पलवल में आयोजित ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के प्रतिनिधि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल करने व ठेका प्रथा समाप्त कर डीसी रेट अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया था। जिसे अब ठुकराने का काम किया है। लांबा ने आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि आंदोलन के निर्णय अनुसार एक मई को मजदूर दिवस पर सभी जिलों में कर्मचारी व मजदूर सभाएं करने के साथ ही शहरों और कस्बों में जुलूस निकाले जाऐंगे।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 10 मई से 7 जून तक सभी जिलों में कर्मचारी रैलियां आयोजित की जाएगी। यूनिट प्रधान राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में एएचपीसी वर्कर यूनियन की केंद्रीय कमेटी के सदस्य शब्बीर अहमद गनी, सुमन खान, सर्कल सचिव जितेंद्र तेवतिया, सकसं के जिला कोषाध्यक्ष देवी सिंह सहजवाल, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद, सचिव रुपराम तेवतिया, सलाहकार सरबजीत सिंह, सर्कल सचिव राजेश शर्मा व यूनिट प्रधान राजकुमार डागर मौजूद रहे।

कर्मचारियों के सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Palwal News - sakas announced state wide agitation from may 1 on labor day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wialfr
via IFTTT