साहा | साहा में लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। इक्का-दुक्का लोग बाइक या पैदल इधर-उधर घूम रहे थे। पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाकर घर जाने काे कहा। वहीं केमिस्ट व करियाना की दुकानें खुली रही। इन दुकानों पर एसएचओ साहा चंद्रभान ने एक निश्चित दूरी पर खुद सफेद घेरे लगवाकर ग्राहकों को दूर-दूर खड़ा रखने के निर्देश दिए। वहीं ढकौला व बीहटा गांव में पंचायत ने सेनिटाइज के लिए स्प्रे करवाया। बीहटा सरपंच नवीन राणा ने कहा कि पुलिस पुरी मुस्तैदी से अपनी ड्युटी को अंजाम दे रही है और जनता भी लॉकडाउन का पालन करे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UFYRQJ
via IFTTT