ट्रैफिक एसएचओ की गाड़ी को टक्कर मारने का आरोपी काबू


जींद | अहिरका गांव के नजदीक नरवाना बाईपास पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक एसएचओ की सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने के आरोपी ट्रक चालक को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

20 मार्च को अहिरका गांव के नजदीक नरवाना बाईपास पर रात साढ़े 11 बजे चेकिंग कर रहे ट्रैफिक एसएचओ चरणजीत सिंह की गाड़ी को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे ट्रैफिक एसएचओ सहित अन्य पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे। सदर थाना पुलिस ने एसपीओ की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एसआई राममेहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान के माताजी थावला गांव निवासी ट्रक चालक रामराज को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39nqoM8
via IFTTT