कूड़े की गाड़ियों को भी हर दिन 3 बार किया जा रहा है सेनिटाइज


गुड़गांव| कोरोना वायरस के प्रकोप शहर में फैल रहा है। जिसके चलते गुड़गांव में शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने में वाली कंपनी भी सावधानी बरत रही हैं। नियमित तौर पर लोगों के घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है। कूड़े की गाड़ियों को भी दिन में तीन बार सेनेटाइज किया जा रहा है, ताकि वायरस फैलने का कोई अंदेशा ना रहे। कूड़ा उठाने वाली कंपनी के जीएम ऑपरेशन्स शिवेंदू एवं राजेश ने बताया कि इको ग्रीन के कूड़ा ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर की बात हो या फिर डंपिंग स्टेशन की, हर जगह पर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा कोरोना वायरस को लेकर पूरी गंभीरता और सावधानी बरती जा रही है। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का परिसर में प्रवेश से पूर्व थर्मल सेनिटाइजेशन करने के साथ हेल्थ चेकअप भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से शहर में जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटे गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xlctZu
via IFTTT