जींद | जिले में मंगलवार दोपहर तक आसमान में कभी गहरे तो कभी हलके बादल छाए। इस दौरान नरवाना क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 27 मार्च तक कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम के फिर से बदले तेवरों से किसान चिंतित हैं। उन्हें भय सता रहा है कि कहीं अब फिर से मौसम उनकी गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान न कर दे। बता दें कि इस समय गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार हो चुकी है। जबकि सरसों की कटाई का काम जोरों पर चला हुआ है।
मंगलवार सुबह कभी धूप तो कभी बादल छा रहे थे। कई बार बादल गहरे भी छाए और बारिश होने की संभावना बनी लेकिन इस दौरान नरवाना क्षेत्र के कई गांवों को छोड़कर बाकी जगहों पर मौसम सही रहा। कुछ देर के लिए कई गांवों में हल्की बूंदाबादी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के डाॅ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 27 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dCqTFo
via IFTTT