रोड पर भ्रम फैला रहे युवक को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया है
एक युवक द्वारा कोरोना वायरस को हल्के में लेना भारी पड़ गया। युवक द्वारा कोरोना वायरस के बारे में टिप्पणी करना और इस रोग से कोई न मरने जैसी बातें करने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए केस दर्ज कर दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार नूंह के अड़बर चौक पर मंगलवार दोपहर वाहन चालकों को रोकने के दौरान एक वाहन चालक को पुलिस ने रोकना चाहा तो युवक भागने लगा। आगे खड़े पुलिसकर्मियों ने युवक पकड़ा तो युवक ने तैश में आकार पुलिस से कहा कि मेरे कोई बीमारी नहीं, मत अफवाह फैलाओ, इस कोरोना रोग से कोई न मरे, अल्लाह भली करेगा। युवक द्वारा कोरोना वायरस को लेकर की गई इस टिप्पणी को लेकर पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया। आरोपी युवक की पहचान शाहिद उर्फ सब्बू पुत्र अशरफ उर्फ जमील अहमद गांव मेवली के रूप में हुई है। नूंह सिटी थाना एसएचओ भगवत प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक पर अपने जीवन को संकट में डालकर व दूसरे व्यक्ति के जीवन को संकट में डालकर, संक्रमित रोग फैलाने की कोशिश करने बारे में केस दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस जमानत पर छोड़ दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JaxyZi
via IFTTT